UCC

आईएएस रामविलास यादव गिरफ्तार, आय से अधिक संपति रखने के मामले में हुई कार्रवाई

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की जांच में बुरी तरह फंसे आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनभर चली पूछताछ के बाद आखिरकार उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया।

राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा की तरफ से जारी बयान के अनुसार दिनभर पूछताछ के बाद देर रात रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के बाद आईएएस रामविलास कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया और लंबी पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को आज होनी थी लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.