UCC

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी

देहरादून। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र नियत मानदेय पर कार्यरत हैं। विभाग के प्रस्ताव पर शासन में विचार के बाद उनका नियत मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.