देवभूमि में बना इतिहास, Ritu Khanduri बनी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

आज विधानसभा में कोटद्वार से भाजपा विधायक Ritu Khanduri निर्विवाद विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुनी गईं।

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था इसीलिए Ritu Khanduri निर्विवाद स्पीकर चुनी गई।

राज्य निर्माण के बाद Ritu Khanduri पहली महिला है जो विधानसभा अध्यक्ष के पद पर स्थापित हुई हैं। उनके पिता भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेई के कैबिनेट में भी वे थे।

मालूम हो कि इससे पहले बहुत चर्चा यह भी चल रही थी कि Ritu Khanduri को मुख्यमंत्री के पद पर स्थापित किया जा सकता है क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण के तरफ एक मजबूत संदेश देता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.