UCC

सीडीएस परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु ने किया टॉप, देश में मिला पहला स्थान

अभिज्ञान समाचार / हल्द्वानी। 

संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में उत्तराखंड के हिमांशु पांडे ने ऑल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  जिसके बाद हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हिमांशु हल्द्वानी के निवासी हैं। हिमांशु बचपन से ही सेना में अफसर बनना चाहते थे। हिमांशु के परिवार में बेटी की उपलब्धि से खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हल्द्वानी की एबीएम स्कूल से हुई है। हिमांशु ने 12वीं में 95% अंक प्राप्त किए थे। जिसके बाद उन्होंने स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही हिमांशु लगातार सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहें। जिसके बाद उन्होंने उपलब्धि हासिल की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.