UCC

हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर लगी भीषण आग से हड़कंप, राजाजी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा जद में

हरिद्वार। हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार शाम को मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल हो रही है। वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की फायर टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की जद्दोजहद जारी थी। आपको बता दें कि इस आग की चपेट में राजाजी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा आ गया है जो बड़ी चिंता का सबब बना हुआ है। वन विभाग हर साल 15 फरवरी से 15 जून तक की समयावधि को फायर सीजन मानता है। फायर सीजन में सबसे ज्यादा आग पर्वतीय इलाकों के जंगलों में लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.