UCC

गुलदार ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर

खटीमा। उधमसिंह नगर के खटीमा में गुलदार के हमले में 5 वर्षीय मासूम बुरी तरह घायल हो गया। खटीमा में दक्षिणी जौलासाल वन रेंज से सटे लंकापुरी (गिद्धौर) गांव में घर के बाहर आंगन में लेटे 5 वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया। दादी के जोर से चिल्लाने पर गुलदार मासूम को छोड़कर जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंची दक्षिणी जौलासाल वन विभाग की टीम ने मासूम बलजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह को खटीमा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 महंगा होने जा रहा तेल, पांच राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

घटना के मुताबिक, मासूम बलजीत सिंह घर के बाहर आंगन में पलंग पर लेटा था कि अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी दादी ने गुलदार को देख चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद गुलदार भाग गया। गुलदार के मासूम पर हमला करने की जानकारी परिजनों द्वारा दक्षिणी जौलासाल रेंज के रेंजर विजय भट्ट को दी गई। जिसके बाद मासूम को तत्काल वन विभाग के सरकारी वाहन से खटीमा इलाज के लिए भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.