UCC

न्यायमूर्ति विपिन सांघी को राज्यपाल ने दिलाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

देहरादून। मंगलवार के दिन उत्तराखंड हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह ने राजभवन में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। इससे पूर्व जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुंचे न्यायमूर्ति सांघी का वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, सचिव राज्यपाल डा. रंजीत कुमार सिन्हा, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.