केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कर्मचारियों की सैलरी के साथ आएंगे डेढ़ लाख रुपए

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों के 18 महीने का एरियर डीए का वन टाइम सेटलमेंट करने की सोच रही है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार, सरकारी कर्मचारियों को डेढ़ लाख रुपए देने की योजना बना रही है। अगर ऐसा किया जाता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में एक साथ लाखों रुपए आज आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोकी गए डीए की मांग कर रहे हैं। डीओपीटी और वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ जेसीएम की ज्वाइट मीटिंग की जाएगी। इस मीटिंग में कर्मचारियों के लटके हुए डीए एरियर पर चर्चा की जाएगी। सरकार इस चुनावी दौर में एरियर को लेकर बड़ा अपडेट दे सकती है। इस डीए एरियर में लेवल 1 के कर्मचारियों को 11,880 रुपए से 37000 रुपए के बीच जबकि लेवल 13 के कर्मचारियों को 1,44,200 सेसे2,18,200 रुपए मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.