UCC

GIC किशनपुर का इंटर परिषदीय परीक्षाफल रहा 90 प्रतिशत

देहरादून। इस वर्ष राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) किशनपुर का इंटर परिषदीय परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट स्तर पर कुल 75 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से 03 छात्र सम्मान सहित जबकि 18 प्रथम व 53 द्वितीय तथा 1 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

कुमारी शिवानी ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में 89 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में 10 छात्र सम्मान सहित, 35 प्रथम, 45 द्वितीय तथा 10 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र उनियाल तथा परीक्षा प्रभारी राकेश काला एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.