UCC

उत्तराखंड के वित्त मंत्री बजट तैयार करने के लिए पहली बार लेंगे सुझाव

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। 

2022 23 का बजट तैयार करने से पहले वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के प्रतिनिधि समूहों से संवाद करेंगे । वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल के देहरादून और कुमाऊं मंडल के नैनीताल में यह संवाद कार्यक्रम होगा। 14 मई को नैनीताल में होने वाले संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 के बजट में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार इस तरह का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों की इच्छाओं के अनुरूप बजट में कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जा सके।

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का ऐसा बचत बनाया जाएगा जिसमें सभी के सुझाव को ध्यान में रखा जाएगाथ।  और जिस में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना निहित हो। उन्होंने कहा कि राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों के लोगों को इस बजट में लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान बजट से संबंधित सभी अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.