UCC

सुविधा सुपर स्टोर में लगी भीषण आग, फ़ायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

देहरादून। पटेलनगर के सहारनपुर रोड स्थित सुविधा सुपरमार्केट में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें:इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के कई पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

रविवार सुबह करीब 9:40 बजे सुविधा स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते ही देखते स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखते ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य मे जुट गए। सुबह होने के कारण लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। आग के चलते सहारनपुर रोड पर पर लम्बा जाम लग गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.