UCC

इस दिन देहरादून में लगेगा रोजगार मेला, दसवीं से पीजी तक के उम्मीदवार करें आवेदन

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। देहरादून के रोजगार कार्यालय  बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए 22 जुलाई 2022 को रोजगार मिला आयोजित कर रहा है। रोजगार मेला परेड ग्राउंड के पास स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय देहरादून में आयोजित किया जाएगा। 10वीं से पीजी तक के शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस में आवेदन करने के पात्र हैं। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 11 जुलाई 2022 को या उससे पहले रोजगार कार्यालय देहरादून में पंजीकरण फॉर्म जमा करवाना आवश्यक है।

रोजगार मेले का आयोजन देहरादून में 12 जुलाई 2022 को 10:00 से किया जाएगा। इस रोजगार मेले में  कुल 14 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें से कुछ कंपनियां आईटी और फार्मा सेक्टर में है। जबकि कुछ कंपनियां कस्टमर केयर सर्विसेज में शामिल है। ये कंपनियां कुल 350 पदों के लिए युवाओं का इंटरव्यू लेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.