Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.

देहरादून: अपने मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव अग्रणीय रहने वाली दून पुलिस द्वारा एक बार फिर संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता कर अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। आज दिनाँक : 05-03-26 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को ऑपरेशन हेतु रक्त की नितांत आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज अहमद द्वारा अस्पताल पहुंच कर अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई। आरक्षी शाहनवाज़ इससे पहले भी 02 बार अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर ज़रूरतमंदो की सहायता कर चुका है।
आरक्षी द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई सहायता के लिये उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की सदैव सहायता हेतु उपलब्ध रहने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया। आरक्षी शाहनवाज अहमद इससे पूर्व भी 83 बार रक्तदान कर चुका है।
अभिज्ञान समाचार (Abhigyan Samachar) उत्तराखंड से संचालित होने वाला एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना लेख/कविता या अपने क्षेत्र की समस्या को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें abhigyansamachar@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।