UCC

धामी अब भी हाईकमान की पहली पसंद, फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री: सूत्र

देहरादून। पांच राज्यों के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए भी मतगणना हुई जिसमें बीजेपी ने जीत हासिल की है। चुनावी नतीजों के साथ कई मिथक भी टूटे, जिसमे पांच साल बीजेपी, पांच साल कांग्रेस के शासन का मिथक भी शामिल है। बहरहाल अब सीएम पद पर कौन आसीन होगा इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम के चेहरे के तौर पर सीएम धामी हाईकमान की पहली पसंद हैं।

सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी पुष्कर सिंह धामी को मिल सकती है। हालाकि सत्ता में रहते चुनाव हारने वाले वे उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री हो गए हैं। इससे पहले 2017 में हरीश रावत और 2012 मे भुवंचन्द्र खंडूरी को हार का सामना करना पड़ा था।

खटीमा से विधायक रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी भले ही अब मुख्यमंत्री नहीं रहे। बावजूद इसके सीएम पद के उम्मीदवार के लिए अब भी ज्यादातर की पसंद बने हुए हैं। हालांकि आज उन्होंने राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। छोटी सी इस पारी में उन्होंने अपने बेहतरीन नेतृत्व का मुज़ाहिरा भी जरूर किया। Pushkar Singh Dhami को भाजपा ने उस वक्त प्रदेश की कमान सौंपी जब प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री के सेलेक्शन पर सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन धामी ने अपनी कुशल रणनीति से एक बार फिर बीजेपी को सही राह की ओर अग्रसर किया। Pushkar Singh Dhami ने पहाड़ में 2022 का चुनाव भी बेहतरीन ढंग से लड़ा इसी के बाद आज पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.