UCC

12 मई को होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, चार धाम यात्रा व्यवस्था समेत ले सकते हैं कई अहम फैसले

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

12 मई सुबह 11:00 बजे सचिवालय में धामी  मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद धामी मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक होगी। बृहस्पतिवार को होने वाली इस बैठक में चार धाम व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ राज्य कार्मिकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि वित्त और स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर फैसले हो सकते हैं। बैठक में उपनल कर्मचारियों के प्रोत्साहन भत्ते को लेकर फैसला होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की दूसरी  बैठक में कई अहम फैसलें होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.