UCC

Covid-19 अलर्ट : आज उत्तराखंड में आए 24 नए कोरोना मरीज

देहरादून। बीते दिनों उत्तराखंड में आए कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य महकमे और सरकार को चिंता में डाल दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 27 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस के 80 सक्रिय मामले हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आज देहरादून में कोरोना के 18 नए मामले, नैनीताल में तीन, चमोली में दो और पौड़ी गढ़वाल में एक मामला सामने आया है।

जनपदों में अब कोरोना के सक्रिय मामले

देहरादून में 46, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 5, चमोली में 2, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में
एक – एक सक्रिय मामले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.