UCC

Covid-19 अपडेट: नहीं थम रहा कोरोना मरीजों की मौत का आँकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम तो हुई है, लेकिन कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। आज 285 लोग कोरोना के संक्रमित पाए गए। वहीं 7 संक्रमितों की मौत हुई। 1309 संक्रमित स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में देहरादून में 86, चमोली में 50, अल्मोड़ा में 34, हरिद्वार में 22, ऊधमसिंह नगर में 21, नैनीताल में 18, टिहरी गढ़वाल में 13, पौड़ी में 9, चंपावत में 8, पिथौरागढ़ में 7, उत्तरकाशी व बागेश्वर में 6 व रुद्रप्रयाग में 5 नए मामले आए हैं। जबकि आज दून के कैलाश हॉस्पिटल में 2, एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, हिमालयन हॉस्पिटल, महंत इंदिरेश और वेल्मेड हॉस्पिटल में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.