UCC

Covid-19 अपडेट: आज देहरादून में कम हुए केस; तो नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में बढ़े मामले

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नही रहा। आज प्रदेश में कोरोना के 3295 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2067 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसमे प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 18,196 तक जा पहुंचा है।जबकि पिछले चौबीस घंटों में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमे एक एम्स ऋषिकेश, एक हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून, एक महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून और एक मौत डॉक्टर सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज आए Covid-19 के मामले:

  • अल्मोड़ा -111
  • बागेश्वर-39
  • चमोली–137
  • चम्पावत- 45
  • देहरादून-987
  • हरिद्वार–352
  • नैनीताल–546
  • पौड़ी गढ़वाल- 289
  • पिथौरागढ़- 60
  • रुद्रप्रयाग- 53
  • टिहरी गढ़वाल -65
  • उधमसिंगनगर-568
  • उत्तराकाशी-43

Leave A Reply

Your email address will not be published.