UCC

कोरोना अपडेट : सचिवालय में कोरोना की एंट्री, एक IAS अधिकारी कोरोना पाज़िटिव

देहरादून। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। कोरोना मामले के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि देहरादून में एक बड़े स्कूल के दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही सचिवालय के एक IAS अधिकारी भी पाज़िटिव आए हैं। इसके साथ ही कोरोना ने स्वास्थ्य महकमे में भी घुसपैठ की है। आपको बता दें कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के डॉक्टर की रिपोर्ट भी corona positive आई है। इन सभी लोगों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। इनमें से कुछ मरीजों को अस्पतालों में जबकि कुछ को घर पर ही आइसोलेट कर एहतियात बरती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.