UCC

Corona Blast: उत्तराखंड में आज आए 1560 नए केस, दून, नैनीताल और हरिद्वार बने hotspot

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो चुका है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 1560 नए मामले सामने आए हैं। आज किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, जबकि 270 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। उत्तराखंड में अब 3254 सक्रिय मरीज हो गए हैंं। आज देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 537 नए मामले सामने आए हैं। वही नैनीताल में 404, हरिद्वार में 303, पौड़ी गढ़वाल में 24, उधम सिंह नगर में 37, अल्मोड़ा में 52, उत्तरकाशी में 20, चंपावत में 46, चमोली में 08, पिथौरागढ़ 82, टिहरी में 28 बागेश्वर में 13 और रुद्रप्रयाग में 06 मामले सामने आये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.