सुविधा : दो घंटे और बढ़ा यात्रा का समय, अब 10 बजे तक चल पाएंगे पर्वतीय मार्गो पर वाहन

देहरादून। चारधाम यात्रा मद्देनजर सरकार ने यात्रियों को कम से कम परेशानी उठानी पड़े इसके लिए यात्रा के समय को बढ़ा दिया गया है। दरअसल शासन ने पर्वतीय मार्गो पर वाहन चलने का समय सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक कर दिया है। पूर्व में यह समय सीमा रात 8 बजे थी।

यात्रा के दौरान वाहन संचालन की अवधि बढ़ाने से जहां यात्रा में कम समय लगेगा वहीं पर्वतीय क्षेत्र से वापसी के दौरान वाहन ऋषिकेश समेत अन्य मैदानी इलाकों में समय से पहुंच जाएंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए यात्रा चैक पोस्टों का संचालन शुरू हो गया है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। इसे देखते हुए चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसे देखते हुए हुए शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गो पर सुबह 4 बजे से रात्रि में 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.