UCC

मुख्यमंत्री धामी ने आज विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है।  मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विधायक पद की शपथ दिलाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में सीएम धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में दोपहर 1:00 बजे शुरू हुआ। सीएम धामी की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हमें मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.