UCC

सीएम धामी ने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार

देहरादून। विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभिन्न जिलों का प्रभार सौंप दिया है। नियोजन सचिव ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। मंत्रियों को जिलों की कमान सौंपने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिला योजना के रुके हुए कार्यों को गति मिल पाएगी।

प्रभारी मंत्री व जिलों का प्रभार

  • सतपाल महाराज – हरिद्वार की जिम्मेदारी
  • प्रेमचंद अग्रवाल – उत्तरकाशी और टिहरी
  • गणेश जोशी – उधम सिंह नगर
  • धन सिंह रावत – अल्मोड़ा और चमोली
  • सुबोध उनियाल – देहरादून
  • रेखा आर्य – नैनीताल और चंपावत
  • चंदन राम दास – पिथौरागढ़ और पौड़ी
  • सौरव बहुगुणा – रुद्रप्रयाग और बागेश्वर
Leave A Reply

Your email address will not be published.