UCC

बाबा अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने से 5 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

अभिज्ञान समाचार / जम्मू कश्मीर। 

जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने के कारण 5 लोगों की मौत की खबर है।  जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर मौजूद हैं। और राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक बादल अमरनाथ गुफा से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर फटा है । बताया जा रहा है कि बादल फटने की सूचना निचले इलाकों में शाम 5:30 बजे मिली थी। घटना का संज्ञान गृह मंत्री अमित शाह ने लिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से फोन पर बात की है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है। किसी भी प्रकार के नुकसान की फिलहाल आधिकारिक सूचना नहीं है। पहलगाम पुलिस के मुताबिक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और रेस्क्यू एजेंसी द्वारा लगातार राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.