UCC

एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जानें इसके खतरे..

चीन। भारत के उग्र पड़ोसी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक गंभीर दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें सेरेब्रल एन्यूरिज्म (Cerebal Aneurysm) हैं। जिसके कारण उन्हें 2021 में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिनपिंग जिस बीमारी से पीड़ित हैं, वह खतरनाक और जानलेवा है। राष्ट्रपति ने सर्जरी के बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं का विकल्प चुना है, जो रक्त वाहिकाओं को नरम करती हैं और एन्यूरिज्म को सिकोड़ती हैं। मार्च 2019 की शुरुआत में शी जिनपिंग इटली यात्रा पर थे। जहां उनकी चाल असामान्य रूप से लंगड़ा कर देखी गई थी। उसी दौरे के दौरान फ्रांस में भी जिनपिंग को बैठने के लिए सपोर्ट लेते हुए देखा गया था। इसी तरह अक्टूबर 2020 में शेनझेन में एक संबोधन के दौरान उनके पहुंचने में देरी, धीमी गति से भाषण और लगातार खांसी ने उनके बीमार स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाईं थी।

क्या है सेरेब्रल एन्यूरिज्म ?

सेरेब्रल या इंट्राक्रैनील एन्यूरिज्म मस्तिष्क की एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकती है। कोई भी उम्र का व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। हालांकि 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ये बीमारी अधिक प्रभावित करती है। इस बीमारी में स्ट्रोक, कोमा या मृत्यु भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, नसों का कमजोर होना, संक्रमण, चोट और ट्यूमर से संक्रमित मरीजों में यह बीमारी होने की आशंका अधिक होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.