UCC

मुख्यमंत्री धामी ने किया क्षतिग्रस्त सहस्त्रधारा-मालदेवता मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दाैर जारी है। प्रदेश में कई स्थानों पर अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन से खासा नुकसान होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के कारण नदी में अधिक पानी आ जाने से क्षतिग्रस्त सहस्त्रधारा-मालदेवता मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को नदी को चैनलाईज करने और सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को जल्द से जल्द दुबारा ठीक कराए जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर विधायकउमेश शर्मा काउ भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.