UCC

अपनी पोल खुलते ही गोदियाल कर रहे युधिष्ठर का चोला पहनने की कोशिश: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ तथा खुद की पोल खुलते ही धर्मराज युधिष्ठर का चोला ओढ़ने की कोशिश करार दिया है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष की भट्ट को लेकर की गई टिप्पणी को झूठा बताते हुए कहा कि यह उनकी मामले को भाजपा की ओर मोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष खुद से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डांस पार्टी विवाद कांग्रेस पार्टी के काले अध्याय का हिस्सा रहा है। जनता भाजपा अध्यक्ष के संस्कार, व्यवहार, कार्यसंस्कृति और सार्वजनिक जीवन से जनता अच्छी तरह परिचित है।

चौहान ने इसे व्यक्तिगत और विद्वेष की राजनीति का परिणाम बताया है। खुद आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री भट्ट को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बता भी रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, लंबे समय से जनता द्वारा ठुकराए जाने वाले और नकारात्मक राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता इन दिनों पूरी फुर्सत से हैं। इसलिए वे व्यक्तिगत राजनीति की पराकाष्ठा करते हुए एक दूसरे को ठिकाने लगाने के लिए चरित्र हनन जैसे आरोपों से भी गुरेज नही कर रहे है। मुंबई डांस पार्टी विवाद की असल जड़ भी उनकी यही आपसी टकराहट है।

चौहान ने कहा कि चरित्र हनन और षडयंत्र कांग्रेस की रीति नीति तथा परंपरा का हिस्सा रहा है। हालांकि इस तरह के आरोपों और दुष्प्रचार का भाजपा पर कोई फर्क नही पड़ता, लेकिन बात खुद की गले पड़ते ही दूसरी तरफ दोषारोपण बर्दाश्त नही किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा वह अपनी सुविधा के हिसाब से अर्ध सत्य है और शकुनि जैसे किरदार के बावजूद यह उनकी युधिष्ठिर बनने की कुचेष्ठा है। यह उनकी भाजपा अध्यक्ष की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान से लेकर नीचे तक डांस बार और डांस पार्टी की संस्कृति रही है। वह उसी वातावरण के अभ्यस्त हैं और इसी कारण हर एक पर शक और साजिश उनके रोम रोम मे बसा है। जनता भाजपा के संस्कार, व्यवहार, कार्यसंस्कृति और अब तक उनसे संबंधित सार्वजनिक अनुभव को जनता देखती आई है। वहीं भाजपा अध्यक्ष का अब तक का ट्रैक रिकार्ड बेदाग और अनुशासित रहा है। कांग्रेस को अमर्यादित बोल और झूठे आरोपों से बचने की जरूरत है, क्योंकि जनता सब देखती और जानती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.