चारधाम यात्रा : केदारनाथ में 30 जून से बंद होंगी हेली सेवाएं

देहरादून। राज्य में चारधाम यात्रा में हेली सेवा की प्रमुख भूमिका रही है। श्रद्धालु रोजाना हवाई सफर कर केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे है। लेकिन अब बारिश की वजह से केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को बंद किया जा रहा है। मॉनसून की दस्तक के कारण सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर सेवाएं 30 जून से बंद होने जा रही है। पहले 10 जुलाई तक हेली सेवाएं देने का फैसले लिया गया था लेकिन अब उसे बदल दिया गया है। केदारनाथ में कुल 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल 81 हजार से ज्यादा केदार भक्तों ने हेली सेवा का लाभ लिया। अब सितंबर से हेली सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

केदारनाथ में कुछ यूं रहा हेली का सफर

  • केदारनाथ धाम के लिए छह मई से हवाई सेवाएं शुरू हुई थीं।
  • नौ हवाई कंपनियों द्वारा सेवा दी जा रही थी।
  • सात हवाई कंपनियां अब तक लौट चुकी हैं।
  • हेली कंपनियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवाएं देने का निर्णय लिया है।
  • केदारनाथ में मौजूदा वक्त में आर्यन व हिमालय हेली अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो 30 जून से बंद हो जाएगी।
  • इस वर्ष 14,665 उड़ानों से कुल 81,494 तीर्थ यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.