UCC

उत्तराखंड में कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी में बदलाव, अब इस दिन रहेगा अवकाश

देहरादून। साल 2022 के अगस्त महीने में जन्माष्टमी की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इस वर्ष अगस्त माह के जन्माष्टमी पर्व की छुट्टी 18 अगस्त की बजाय 19 अगस्त को होगी इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल, सरकार द्वारा वर्ष 2022 को लेकर अवकाश कैलेंडर जारी किया गया, जिसमें 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के पर्व पर अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की सूचना पर इसमें बदलाव किया गया। अब 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.