UCC

चार धाम यात्रा से वापस लौटते समय एक डॉक्टर यात्री समेत दो की हुई मौत

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

चार धाम यात्रा में लगातार हो रही यात्रियों की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं।  यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खुल रही है। इसी बीच चार धाम यात्रा से वापस लौट रहे एक डॉक्टर यात्री समेत दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल ग्राम चक गोपाल पूर्वी मेदिनीपुर निवासी डॉ अपने परिवार जनों के साथ चार धाम यात्रा के बाद वापस लौट रहे थे। लेकिन चमोली जिले के पांडुकेश्वर में बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में ऋषिकेश के राजकीय हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यात्री की मौत का कारण हार्ट अटैक है। वहीं मध्यप्रदेश के बलदेव बाग जबलपुर के निवासी भी अपने परिवार जनों के साथ चार धाम यात्रा कर वापस लौट रहे थे। लेकिन तभी गुरुवार को तपोवन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। लेकिन ऋषिकेश में उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.