UCC

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जान से मारने की धमकी‌, चार आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Uttarakhand : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जान से मारने की धमकी‌ मिली है। इस संबंध में उमा शंकर द्विवेदी का आरोप है कि कुछ अपराधी जेल से साजिश रचकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की रेकी कर रहे हैं जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की उत्तर प्रदेश के शूटर से हत्या कराने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोरी के मामले में पूर्व में जेल गए बदमाश ने मंत्री की रेकी कर शूटरों की पूरी टीम तैयार कर ली थी। लेकिन सुपारी की बात लीक हो गई। इस पर पुलिस ने रविवार को चार आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद इनकी तलाशी के लिए छापेमारी की जांच शुरू हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.