UCC

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज का लिया आशीर्वाद

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनके परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.