UCC

कैबिनेट बैठक खत्म, सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

देहरादून। शुक्रवार को बहुप्रतिक्षित कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए जिन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। इस दौरान 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और गणेश जोशी मौजूद रहे।

ये रहे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय

  1. 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी।
  2. हरिद्वार में त्रिस्तरीय चुनाव पर फैसला, राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा डेट।
  3. सैनिक कल्याण विभाग के तहत गैलंट्री अवॉर्ड धारकों को जिस में शौर्य चक्र परमवीर चक्र धारकों की पुरस्कार राशि को दोगुना करते हुए 25000 से 50000 किया गया।
  4. उत्तराखंड बोर्ड में सीबीएसई वाला मार्किंग पैटर्न अडॉप्ट किया जाएगा।
  5. सिंचाई विभाग में मेठ सेवा नियमावली को मंजूर।
  6. कोविड काल मे लगे संविदाकर्मियों के लिए बनाई गई 3 सदस्यीय सब कमेटी, धन सिंह होंगे अध्यक्ष
  7. सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उद्योगों के सरलीकरण SDM को पॉवर दी गयी।
  8. कैम्पा की वार्षिक रिपोर्ट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
  9. शहरी विकास वीभाग वन टाइम सेटेलेमम को आगे बढ़ा दिया गया।
  10. विधानसभा सत्र के लिए 14 से 20 जून तक के बजट सत्र को कैबिनेट से मिली मंजूरी
  11. लेखा ऑडिट सेवानीयमवाली को कैबिनेट में मिली मंजूरी
  12. होमगार्ड कर्मियों के महंगाई भत्ते (DA) को कैबिनेट से मिली मंजूरी।
  13. शिक्षा विभाग के तहत छात्रों को RTE के तहत मिलने वाले अनुदान राशि को 1300 से बढ़ाकर 1600 किया गया।
  14. लेखा सेवा नियमावली को कैबिनेट से मजूरी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.