UCC

उत्तरकाशी में बड़कोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बस, बस में सवार 26 यात्रियों की मौके पर ही मौत

अभिज्ञान समाचार / उत्तरकाशी। 

उत्तरकाशी में बड़कोट हाईवे पर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। बस में 30 लोग सवार थे। जिसमें से 26 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। सभी यात्री मध्य प्रदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए आए थे। पुलिस हादसे के पीछे की वजह पता करने में जुट गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी दुर्घटना की खबर मिलते ही खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम को खुद मॉनिटर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है।  उन्होंने कहा कि मैंने कंट्रोल रूम पहुंचकर हालातों पर नजर बनाए रखी है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.