UCC

बॉलीवुड सिंगर Mika Singh ने मुख्यमंत्री बनने पर Pushkar Singh Dhami को दी बधाई, धामी ने जताया आभार

मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सिंगर Mika Singh सिंह ने दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुने जाने पर Pushkar Singh Dhami को बधाई दी है। 

Mika Singh with Pushkar Singh Dhami

अपने टि्वटर हैंडल पर Pushkar Singh Dhami के साथ फोटो पोस्ट करके उन्होंने ट्वीट किया,”आदरणीय @pushkardami जी को एक बार फिर #उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई।”

थोड़ी देर बाद ही Pushkar Singh Dhami का ट्वीट भी आ गया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड सिंगर को धन्यवाद कहा। Mika Singh सिंह के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए Pushkar Singh Dhami ने लिखा,”बहुत-बहुत धन्यवाद श्री @MikaSingh जी।”

मालूम हो कि 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में Pushkar Singh Dhami का मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  और गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े-बड़े नेता सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.