देश और लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा की राजनीति : माहरा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की वोटों के ध्रुवीकरण की ये राजनीति देश और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। आज भले ही ध्रुवीकरण की सस्ती राजनीति से उसे चुनावी लाभ मिल रहा हो लेकिन लंबे समय में यह देश की एकता, विकास, खुशहाली और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

अब दुनिया जान चुकी है कि उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्दयतापूर्ण हत्या को निर्ममतापूर्वक अंजाम देने वाले हत्यारों में से एक रियाज अख्तरी की न केवल भाजपा नेताओं से नजदीकी थी बल्कि वह भाजपा पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में अक्सर पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेता था। इसीलिए पूर्व मंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता उसे अपने नजदीक आने देते थे। संभवतया भाजपा नेताओं के साथ की इसी नजदीकी ने इन हत्यारों को निर्मम हत्या कर उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालने का साहस दिया हो। माहरा ने कहा कि इस आतंकी घटना के तुरंत बाद हत्यारों की गिरफ्तारी करने और मामले को एनआईए की हस्तांतरित करने की तारीफ कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिद्ध किया है क, कांग्रेस की विचारधारा में आतंक और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

माहरा ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की इस मानवतावादी सोच को उदयपुर से जोड़ते हुए एक चैनल ने एक खबर को यह दिखाते हुए चलाया कि जैसे राहुल गांधी उदयपुर के हत्यारों को माफ करने के संबंध में बयान दे रहे हों। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठी या अर्धसत्य पर आधारित खबरों को तोड़ मरोड़ कर परोस कर कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं की छवि को खराब करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव से पहले सम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने के लिए झूठी खबरें चलाकर वोट का ध्रुवीकरण कराकर अपनी सरकार बनायी है, यदि सरकार में साहस है तो उन सोशल मीडिया ग्रुपों और पेजों पर मुकदमा दर्ज कर सच को सामने लाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…