UCC

बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस स्कूल में कोरोना संक्रमित छः शिक्षक मिलने से हड़ंकप

पौड़ी। पौड़ी जिले के यमकेश्वर के गंगापुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार महिला शिक्षिकाएं शामिल है। इन सभी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्कूल के सभी स्टूडेंट्स की कोरोना जांच की जा रही है।

गंगा भोगपुर विद्यालय में तैनात छह शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग की टीम को विद्यालय में भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों की जांच की। जहां 102 छात्र छात्राओं और शिक्षकों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। संक्रमित सभी शिक्षकों को आइसोलेट किया गया है। वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थय विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। कोरोना की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.