UCC

बड़ी खबर! प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ली राजभवन में शपथ, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के नए प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत 10:00 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।

इसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत 11 बजे से विधानसभा में विधायकों को शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत के शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी भी मुख्य सचिव एसएस संधू और अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ राजभवन पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.