UCC

बड़ी खबर: अब बगैर आरटीपीसीआर टेस्ट के उत्तराखंड में दाखिल हो पाएंगे यात्री, पढ़ें पूरी खबर….

देहरादून। उत्तराखंड में Covid-19 Guideline को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आज जारी नए आदेश के तहत अब उत्तराखंड आने वाले बाहरी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं कराना पड़ेगा। इसका सीधा असर राज्य के पर्यटन स्थलों पर पड़ेगा। इन पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें 👉 सीएम धामी व मदन कौशिक को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली तलब किया

कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद सरकार और शासन ने निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद कर दी जाए। आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे
अधिक दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.