UCC

बड़ी खबर : अब PRD स्वयंसेवकों को मिलेगा 300 दिन का रोजगार, विभागीय मंत्री ने दिए एक्ट में संशोधन के निर्देश

देहरादून। लंबे समय से सालभर रोजगार दिए जाने की मांग कर रहे पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल प्रदेश के तकरीबन नौ हजार पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन का रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लेकर युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने एक्ट में संशोधन के निर्देश दिए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब सरकारी विभागों में भी पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों को दक्ष कर तैनाती की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सीएम धामी, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में अब तक पीआरडी के माध्यम से युवाओं को सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है। अन्य विभागों में भी उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है। लेकिन अब उपनल की तर्ज पर प्रांतीय रक्षक दल भी अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों को दक्ष कर उनकी तैनाती कर सकेगा। पीआरडी से फायर वाचर, आपदा प्रबंधन, क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती हो सकेगी। इसके लिए विभाग की ओर से संभावनाएं तलाशी जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री के मुताबिक विभिन्न विभागों में पिछले काफी समय से खाली चले आ रहे कर्मचारियों के पदों को भी पीआरडी के माध्यम से दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.