UCC

बड़ी खबर! गणेश गोदियाल ने दिया प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और इसी बीच अब गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा,”प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था।” आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करते रहेंगे।

मालूम हो की पांचों राज्यों में हार से खफा सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांग करी थी कि वह इस्तीफा दे दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.