बड़ी खबर: टूटा एक और मिथक, सत्ताधारी दल फिर सत्ता पर काबिज, देखें विधानसभा चुनाव 2022 का पूरा परिणाम..

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से परचम लहराया है। वहीं उत्तराखण्ड की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: बरकरार रहा गंगोत्री सीट से जुड़ा जीत और सरकार बनाने का मिथक, जानिए इस सीट की पूरी कहानी..

उत्तराखण्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई सत्ताधारी पार्टी अगली बार फिर से सत्ता पर काबिज हो जाए। भाजपा ने यह कर दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ ही प्रदेश की जनता को जीत का श्रेय दे रहे हैं। साथ ही यह भी मान रहे हैं कि अंतिम समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कमान संभालने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का काम भी किया। भले ही वह अपनी सीट गंवा चुके हैं। बावजूद इसके उनका जलवा अब भी बरकरार है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री धामी के लिए कुछ विधायक अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार है। बहरहाल उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बन गई है। वहीं कांग्रेस को इतनी कम सीटें लाकर हारने की उम्मीद नहीं थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता से बेदखल करते हुए विपक्ष की भूमिका निभाने का जिम्मा सौंपा है।

देखिए विधानसभा चुनाव के अंतिम आंकड़े..

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.