UCC

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय एवं आहरण अधिकार सीज़

  • स्वास्थ्य सचिव ने जनहित एवं कार्यहित में विधि के शासन को लागू कर जारी किए आदेश
  • डीएम देहरादून को सौंपे सभी वित्तीय एवं आहरण अधिकार 

देहरादून। कई वित्तीय अनियमितताओं के चलते चर्चाओं में रहे उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को लेकर शासन ने सख्त कदम उठाते हुए विवि के समस्त वित्तीय आहरण के अधिकार सीज कर दिए हैं। उत्तराखंड शासन की ओर से स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने आदेश जारी कर जनहित एवं कार्यहित में विधि के शासन को लागू करते हुए अग्रिम आदेशों तक सभी अधिकार जिलाधिकारी देहरादून को सौंप दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.