UCC

विधानमंडल दल के साथ राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल से मिल सौंपा नई सरकार के गठन का पत्र

देहरादून। भाजपा पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुन लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.