UCC

Big Breaking: पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 12वें सीएम

देहरादून। उत्तराखंड को नया सीएम मिल गया है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले सीएम होंगे। ये आखिरकार सच साबित हुआ। आज शाम हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई। भाजपा हाईकमान की ओर से राज्य पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने देहरादून पहुंच कर विधायकमंडल की बैठक में हिस्सा लिया और उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री की घोषणा की।

उत्तराखण्ड का नया सीएम फिर से पुष्कर सिंह धामी को बनाया गया है। ये फैसला भाजपा विधायकमण्डल की बैठक में हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम के नाम को सार्वजनिक किया। बताते चले कि काफी लंबे से इस खबर का इंतजार था। सीएम में धामी के नाम की चर्चा काफी पहले से थी। धामी के चेहरे में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। जिसके चलते 47 सीट भाजपा को मिली। हालांकि धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। धामी के बतौर सीएम छह महीने के सफल कार्यकाल को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने ये सीएम के नाम पर धामी के नाम पर मुहर लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.