UCC

Big Breaking: सचिवालय CM दफ्तर में लगी आग, हड़कंप

देहरादून। देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। गुरुवार को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से हडक़ंप मच गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सचिवालय के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया। बहरहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए है। घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.