UCC

इस शहर में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगी रोक

हल्द्वानी। ई रिक्शा जहां वायु प्रदूषण के लिहाज से एक कारगर यातायात साधन के तौर पर सामने आया है, वहीं मुख्य मार्गों पर इसकी धीमी गति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। यही कारण है कि अब नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अब गलियों में ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टैक्सी, टेंपो, ऑटो निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगे। इसके अलावा जीरो जोन में ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.