UCC

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ जवान शहीद…

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई है। तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए जवान की शहादत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि चमोली निवासी जवान गढ़वाल राइफल में तैनात था। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। तो वहीं गांव में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंशोला गांव निवासी सूरज बिष्ट तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह इन दिनों पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। यहां कमांडो ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। तो वहीं क्षेत्र सहित गांव शोक की लहर छा गई। हर कोई सूरज को याद कर गमगीन है।

बताया जा रहा है कि सूरज के पिता करण सिंह वर्तमान में सूबेदार के पद पर आसाम राइफल में तैनात हैं। सूरज बिष्ट तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। सूरज का भाई पंकज भी आर्मी में तैनात है, जबकि सूरज का एक भाई प्राइवेट जॉब में कार्यरत है। सूरज का पार्थिव शरीर उनके घर लाया जा रहा है। जहां हर कोई नम आंखों से सूरज का इंतजार कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.