UCC

यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए 15 तक कर सकेंगे आवेदन, जाने कब होगी परीक्षा

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

2022-23 सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की फ्री कोचिंग के लिए जामिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है।

विश्वविद्यालय के अनुसार आगामी 2 जुलाई को उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ, मुंबई, गुवाहाटी, दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, पटना, केरल व बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि आवासीय कोचिंग अकादमी द्वारा छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वित्त पोषित किया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.