पेरू के राष्ट्रपति का ऐलान, केमिकल से नपुंसक बनाए जाएंगे बलात्कारी

पेरू। दुनिया के तमाम अधिकतर देशों में रेप को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। कई देशों में तो अभी भी रेप दोषियों की सजा को लेकर चर्चा ही चल रही है। इसी बीच पेरू के राष्ट्रपति ने अपने एक बयान से दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि रेप के दोषियों को नपुंसक बना दिया जाएगा और इसके लिए केमिकल का यूज किया जाएगा।

दरअसल, पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने घोषणा की है कि पेरू की सरकार एक ऐसा विधेयक तैयार कर रही है, जिसके तहत रेपिस्ट को नपुंसक बना दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके लिए राष्ट्रपति ने बकायदा प्रस्ताव भी भेज दिया है। ‘रोया न्यूज’ ने पेरू के आधिकारिक स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार रूप से बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के राष्ट्रपति कैस्टिलो ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रस्ताव को औपचारिक रूप दिया जाएगा और वह कांग्रेस के समर्थन का इंतजार कर रहे हैं, जहां इसे पास होने के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति कैस्टिलो के मुताबिक बिल को कार्यकारिणी तैयार कर रही है। इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि नपुंसक बनाने के लिए केमिकल दवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

पेरू के राष्ट्रपति ने यह निर्णय तब लिया है जब हाल ही के दिनों में देश में रेप के कई वीभत्स मामले सामने आए हैं। यहां तक कि इसका ऐलान करते हुए राष्ट्रपति कैस्टिलो ने एक तीन साल की बच्ची के मामले का जिक्र किया, जिस मामले के बाद देश में रेपिस्ट के खिलाफ आक्रोश भी सामने आया था। इस मामले पर पेरू के न्याय मंत्री ने कहा कि शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य में रोकथाम के साथ उपाय के तौर पर केमिकल कैस्ट्रेशन प्रस्तावित किया जाएगा।

बता दें कि पेरू से पहले इस तरह की सजा का प्रावधान दक्षिण कोरिया, पोलैंड, चेक गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों में यह नियम पहले से ही लागू है। फिलहाल पेरू के राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर पेरू में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इसमें कुछ लोग समर्थन में हैं जबकि कुछ विशेषज्ञ अभी भी इस पर चर्चा की आवश्यकता समझ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…